{"_id":"59440e034f1c1be1588b46fa","slug":"11497632259-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम हुई बारिश, गर्मी से मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम हुई बारिश, गर्मी से मिली कुछ राहत
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। शुक्रवार को तेज धूप के बीच पूरे दिन उमस और गर्मी का जबरदस्त प्रभाव बना रहा। धूप और गर्मी की वजह से लोग बेचैन रहे। कूलर-पंखे के बीच रहने पर भी लोगों का मन उमस से बेचैन रहा। लोगों के माथे से पसीना टपकता रहा। शाम को अचानक बदली छाई और तेज हवा शुरू हो गई। गर्मी से परेशान लोगों ने देर शाम रिमझिम बारिश होने से राहत की सांस ली। बदली के बीच मानसून की पहली बारिश होने का लोग इंतजार कर रहे हैं।
पिछले कई दिनों से मौसम काफी गर्म है। दोपहर की कौन कहे, सुबह आठ बजे की धूप लोगों को परेशान कर रही थी। गुरुवार को मौसम के मिजाज का आलम यह था कि तीखी धूप के बीच उमस और गर्मी का जबरदस्त प्रभाव रहा था। पसीने से तर-बतर लोग उमस से परेशान रहे। रात में तेज हवा शुरू होते ही लोग राहत के लिए घरों के बाहर और छतों पर पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह फिर तेज धूप निकली। इससे हर कोई परेशान रहा। धूप से बीच भी जरूरी काम से लोग आवागमन करते नजर आए। मौसम की दुहाई देते हुए लोग यह बात करते देखे गए कि बारिश ही गर्मी से बेचैन मन को कुछ राहत दे सकती है। इसी क्रम में शाम को करीब चार बजे अचानक आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया। कुछ ही देर बाद हवा चलने लगी। इससे मौसम का ताप कुछ कम हुआ। बदली होते ही उमस काफी बढ़ गई। देर शाम तेज हवा के बीच हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ। इससे मौसम कुछ ठंडा हो गया और गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। लोग इस बात कयास लगाने लगे कि शायद अच्छी बारिश हो और गर्मी से काफी हद तक राहत मिले।
विज्ञापन