फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फसल जली, किसानों ने लगाया जाम

फसल जली, किसानों ने लगाया जाम

Sun, 14 Apr 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
फसल जली, किसानों ने लगाया जाम
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाने के विशंभरपुर गांव में शनिवार को दिन में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। कुछ ही देर में 15 किसानों की करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और तार बदलने की मांग को लेकर मुहम्मदाबाद और चितबड़ागांव के सामने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विश्वंभरपुर गांव में शनिवार को दिन में करीब दो बजे खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी खेत में गिर गई, जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही ग्रामीण शोर-शराबा करते हुए मौके की तरफ से दौड़ पड़े। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में गांव निवासी किसान झूलन कुशवाहा, रामस्नेही यादव, रमाशंकर राय, संजय राय, संजीव राय, प्रमोद राय, रामाश्रय राय, हरेराम यादव, विक्रमा यादव, संतोष राय, संतोष यादव, जगदीश कुशवाहा, विक्रमा यादव, दयानंद राय और नंदलाल राम की लगभग दस बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जली फसल का मुआवजा देने और जर्जर तार को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव के सामने मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव पर दिन में तीन बजे जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाते हुए जाम समाप्त करने को कहने लगी, लेकिन ग्रामीण मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद राजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। मुआवजा के साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तारों को बदलवाने का आश्वासन दिया। इस पर तीन घंटा बाद शाम को छह बजे जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed