फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वेतन भुगतान होना संगठन की लंबी लड़ाई की जीत

वेतन भुगतान होना संगठन की लंबी लड़ाई की जीत

Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
वेतन भुगतान होना संगठन की लंबी लड़ाई की जीत
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को जनपद मंत्री राणाप्रताप सिंह के चंदन नगर स्थित आवास पर हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महावीर इंटर कॉलेज मलिकपुरा के अध्यापक शिवकुमार सिंह का निलंबन निरस्त करते हुए प्रबंधक द्वारा रोके गए छह महीने का वेतन भुगतान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा किया जाना संगठन की लंबी लड़ाई की जीत है। कहा कि हम जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग करते हैं कि ऐसे प्रबंधक, जो विद्यालय अध्यापकों को प्रताड़ित करते हैं, उनका देयक समय से नहीं देते हैं, उनकी कार्यकारिणी भंग की जाए। अध्यक्ष नारायण उपाध्याय तथा मंत्री राणाप्रताप सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी से मिल कर नये सत्र की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अध्यापकों की चुनावी कार्यक्रम से मुक्त रखने जाने की मांग की जाएगी। बैठक में रामानुज सिंह, विनोद कुमार सिंह, चौधरी दिनेशचंद्र राय, सौरभ पांडेय, तुंगनाथ पांडेय, विजय श्रीवास्तव, शिवकुमार सिंह, प्रकाशचंद दुबे, अवधेश तिवारी, कैलाश यादव, अनिल राय, रेयाज अहमद, रत्नेश राय, अमित राय, राकेश मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, ओमप्रकाश सिंह, निराला राय, अब्दुल अहद, संतोष उपाध्याय, कन्हैया गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नारायण उपाध्याय तथा संचालन जनपद मंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed