फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घर की शान होती थी फगुआ की महफिल

घर की शान होती थी फगुआ की महफिल

Wed, 20 Mar 2019 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
घर की शान होती थी फगुआ की महफिल
गाजीपुर। किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान से फगुआ गाने की शुरुआत होती थी। इसके बाद गांव मुहल्लों के घर-घर जाकर जोगीरा गाया जाता था। गांव के बुजुर्गो तथा तुनकमिजाज लोगों से मजाक का सिलसिला तो पखवारे पहले से ही शुरु हो जाता था। जिसके दरवाजे पर फागुआ गाने के लिए लोग जुटते वहां की शान ही कुछ और होती। अगर वह रस, लाई और गुड़ खिला देता तो उसका खूब बखान होता था। दिन में रंग की होली खेली जाती। शाम को नहा धो कर नए कपड़े पहन घर जा कर अबीर और गुलाल लगा कर पैर छू कर आशीर्वाद लेने का क्रम देर रात तक चलता रहता।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद के वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि होली में अलग ही रंग चढ़ जाता था। जैसे हर कोई अपना हो और उसे रंग से रंग दो। कई-कई दिन तक रंगीन ही रहते थे। न खाने की सुध न सोने की। बस होली आते ही एक दूसरे के साथ फगुआ गाना, मस्ती लेना और रंग डालना। लोगों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और भाई चारा था। इस त्योहार के प्रति एक अलग ही जोश खरोश दिखाई देती थी। अबीर गुलाल लगा कर गले मिलने में बड़ी खुशी मिलती थी। जगह-जगह होली गीत गाए जाते हैं। गाना- बजाना के साथ हंसी- ठिठोली भी होता है। आज भी अपने जमाने की होली को याद कर जवान हो उठते हैं। संवत जलाने के बाद शुरु हुई हुड़दंग में होली कब बीत जाता था। पता ही नहीं चलता था लेकिन बदलते सामाजिक जीवन में इसका रंग फीका पड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बहलोलपुर के विजयशंकर गुप्ता ने बताया कि बसंत पंचमी और शिवरात से ही लोगों पर फगुआ चढ़ जाता था। गांवों में होने वाली चौपालों की बातें, अब चट्टियों के चटखारे बन गई। मान मनुहार जैसी छोटे-छोटे मामले कचहरी की तारीखें बनने लगी। तीज-त्योहार की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। प्रेम- मुहब्बत तथा भाईचारे के इस पर्व पर हर गलती सही की माफी हो जाती थी। आगामी जीवन को फिर नए उत्साह तथा जोश के साथ शुरू कर देते थे। लेकिन अब परम्परागत होली कहीं खो गई है। आगे आने वाले समय में भी पर्व एक औपचारिकता भर बन कर रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed