{"_id":"5c4208dfbdec224c80716cf4","slug":"111547831519-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी को बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी को बताईं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ट्रक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी के बालाजी से मिला। इस दौरान हमीद सेतु पर बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिए जाने से होने वाली परेशानियों का उल्लेख करते हुए पत्रक सौंपा। कहा कि इससे व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है।
दिए गए पत्रक में कहा है कि हमीद सेतु के बेयरिंग में 31 दिसंबर को खराबी आ जाने से दरार आ गई थी। इसके बाद पुल पर बड़े वाहनों के परिचालन को बंद कर दिया गया। जिसके कारण लोगों को जिला मुख्यालय तक आने जाने में कई प्रकार की दुश्वारियां होने लगीं। करीब दस दिनों बाद पुल की मरम्मत कर चार पहिया वाहनों की आवाजाही तो शुरू कर दी गई, लेकिन भारी वाहनों पर रोक जारी रही। इससे दूर-दराज से आने वाले ट्रकों को लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है, वहीं ट्रक मालिकों को भी काफी नुकसान हो रहा है। राहुल राय के नेतृत्व में डीएम से मिले ट्रक मालिकों ने बताया कि इसका असर लोकल व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अगले एक सप्ताह के अंदर सभी आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संजय यादव, सतीश राय, रवि राय, बृजेश यादव, जयकुमार, रविकांत, गोरख यादव, अशोक यादव, लाला यादव, जेपी यादव, मल्लू राय, सुनील, दिनेश, चंदन आदि शामिल रहे।