{"_id":"5c40c0d6bdec2273792f331a","slug":"111547747542-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कुंतल से ऊपर धान में आग लगाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कुंतल से ऊपर धान में आग लगाकर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। साधन सहकारी समिति गोड़सरा के धान क्रय केंद्र सेवराई खुलने के बावजूद विगत कई दिनों से बोरा उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीददारी शुरू न होने पर किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। नाराज किसानों ने किसान नेता भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में एक कुंतल से ऊपर धान में आग लगाकर विरोध जताया।
इस अवसर पर किसान नेता भानुप्रताप सिंह ने कहा कि महीनों धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सेवराई को क्रय केंद्र घोषित करते हुए खरीद शुरू की गई थी। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण विगत कई दिनों से बोरा के अभाव में खरीददारी नहीं हो पा रही है। इससे सैकड़ों किसान हजारों कुंतल धान की खरीददारी की बाट जोह रहे हैं। किसानों को प्रतिदिन क्रय केंद्र का चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। चेताया कि अगर जल्द ही बोरा उपलब्ध कराकर धान की खरीददारी शुरू नहीं की गई तो सभी किसान क्रय केंद्र पर ही अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई को आग लगा कर नष्ट कर देंगे। किसानों ने क्रय किए धान का भी भुगतान जल्द कराने की चेतावनी दी। इस बाबत उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर श्रीप्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, रमेश पाठक, आशु सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, विक्कू सिंह, बबलू सिंह, मुनमुन सिंह, बृजेश सिंह आदि किसान उपस्थित थे।