फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौपाल चर्चा: सरकारी योजनाओं में किया जा रहा बंदरबाट

चौपाल चर्चा: सरकारी योजनाओं में किया जा रहा बंदरबाट

Sat, 08 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
चौपाल चर्चा: सरकारी योजनाओं में किया जा रहा बंदरबाट
सुहवल (गाजीपुर)। ब्लाक अंतर्गत पटकनियां गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चौपाल चर्चा का आयोजन किया। जिसमें ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विभिन्न तरह के कार्यों की चर्चा, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र यादव की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ग्राम पंचायत एवं अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब और पात्र लोगों को दी जाने वाली सरकारी योजनाओं का ग्राम पंचायत में प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से बंदरबांट किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि योजनाओं में पात्र लोगों का चयन न कर अपात्रों का चयन किया जा रहा है, जिससे की शासन द्वारा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश परवान नहीं चढ़ पा रही है। सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले घर-घर शौचालयों की स्थिति बदतर है। इसका चयन नियमों की अनदेखी कर खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मानक के अनुरूप शौचालयों का निर्माण न होने से लोग अभी भी खुले में शौच को विवश हैं। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, खडंजा नाली, सुंदरीकरण, मध्याह्न भोजन, मनरेगा आदि के कार्य में धांधली की जा रही है। चौपाल चर्चा के माध्यम से ग्रामीणों ने शौचालय, मनरेगा, श्मशान घाट, आवास, खड़ंजा आदि का निर्माण मानक के विपरीत होने पर नाराजगी जाहिर की। ग्राम पंचायत अधिकारी को एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि कराए गए विभिन्न कार्यों की जांच हो, अन्यथा हम ग्रामीण सड़क पर उतरने के साथ ही ब्लाक मुख्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया की मामले की जांच कराई जाएगी। चौपाल चर्चा में हीरा यादव, सुदेश्वर, भीखारी राम, कमलेश, उपेंद्र गुप्ता, दयाशंकर सिंह, ओंमकार सिंह, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाएं पात्र लोगों तक समय से पहुंचे। अगर उसमें किसी तरह की त्रुटी है तो इसकी जांच कराई जाएगी। अनियमितता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed