फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

Fri, 07 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली
भीमापार (गाजीपुर)। विकास खंड सादात के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और नारी सशक्तिकरण के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली में शामिल छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक द्वारा ग्रामीणों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के लिए प्रेरित करते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही नारी शसक्तीकरण के बारे में जानकारी दे रहे थे। छात्र-छात्राएं बेटी नहीं किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम। बेटी नहीं है बोझ, आओ बदलें सोच। बेटी को बचाना है, अपने देश को बढ़ाना है। हर महिला दुर्गा का रूप, यह बदलेगी देश का स्वरूप। शसक्त महिला की यही पहचान, मुश्किल में न होती परेशान आदि नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज सिंह, विनय यादव, बुद्धू राम, सोनू खरवार, सतिराम, जैनम, पूजा मिश्रा, अनीता यादव, गीता देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed