{"_id":"5c096313bdec22417217e224","slug":"111544119059-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। हिंदू संगठनों द्वारा जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर गुरुवार को शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए गए। घंटे-घड़ियाल और शंख बजाकर खुशी का इजहार किया गया। हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे लिए पूजनीय हैं।
नगर के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम उद्घोष के साथ भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आकांश सिंह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होना चाहिए। इस मौके पर विवेक शर्मा, अंकित तिवारी, रामकिशोर, आकाश, गोलू, रामजी, विक्की गुप्ता, सत्यम, शुभम, अरुण प्रकाश वर्मा, अनिकेत पटेल, विशाल सिंह, रितिक, राजू, आकाश गुप्ता, अभिषेक, प्रकाश, अखिल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर बजरंग दल, गांधीपुरी की तरफ से नगर के ददरीघाट स्थित संकट मोचन मंदिर में शौर्य दिवस जिला सह संयोजक के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर विहिप के अध्यक्ष ओमकार राय ने कहा कि आज ही के दिन 1992 को बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठनों द्वारा विवादित ढांचे को गिराया गया था। जिला संयोजक बंटी राय ने कहा कि 9 दिसंबर को दिल्ली में संत समाज एवं विहिप का धर्मसभा का आयोजन किया गया है। इस धर्मसभा में जो आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। इस मौके पर नगर संयोजक शुभम तिवारी, अजीत राय, राकेश, सुनील, राहुल गुप्ता, अश्विनी राय आदि उपस्थित थे।