फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छेना मिठाई, बर्फी, मेवा लड्डू, सेवई और दूध का नमूना लिया

छेना मिठाई, बर्फी, मेवा लड्डू, सेवई और दूध का नमूना लिया

Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
छेना मिठाई, बर्फी, मेवा लड्डू, सेवई और दूध का नमूना लिया
गाजीपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य वाराणसी मंडल की ओर से एक जांच दल का गठन किया गया। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्र के नेतृत्व में शहर के महुआबाग क्षेत्र के प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार एवं होटलों पर छापेमारी की कार्रवाई कर कुल पांच नमूने संग्रहित किए गए। इसमें छेना मिठाई, बर्फी, मेवा लड्डू, सेवई एवं दूध के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए। छापेमारी कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में स्थित दो प्रतिष्ठित दुकानों की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं। इस लिए रणनीति के तहत दो दल बना कर एक ही समय पर दोनों प्रतिष्ठित दुकानों पर छापा मारा गया। निरीक्षण में उक्त प्रतिष्ठानों में पाई गई कमियों के बारे में सुधारने के निर्देश दिए। महुआबाग स्थित एक होटल का निरीक्षण कर वहां रखे हुए खाद्य पदार्थों का भौतिक परीक्षण किया। बिना बैच नंबर तथा पैकिंग डेट के उपयोग हो रहे खाद्य पदार्थ का नमूना लिया। भविष्य में ऐसा न करने को कहा। विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर उपस्थित खाद्य कारोबारियों को खाद्य एवं पेय पदार्थों को ढंक कर विक्रय करने का निर्देश दिया। कार्रवाई के समय जांच दल ने वहां उपस्थित लोगों को स्वस्थ एवं स्वच्छ अवस्था में रखे गये खाद्य पदार्थों को ही क्रय करने एवं उपभोग करने के बारे में जागरूक किया। अभिहित अधिकारी श्री मिश्र ने आम जनता से अपील किया कि वह कोई भी पैक्ड एवं डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ का बेस्ट बिफोर अथवा एक्सपायरी डेट देखकर ही क्रय करें। खुले एवं मक्खियों से आच्छादित खाद्य पदार्थ को खाने से परहेज करें। छापेमारी अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश कुमार, विवेक कुमार तिवारी, एसपी यादव, गोपालचंद्र एवं श्रीराम यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed