{"_id":"5ae365ae4f1c1b360b8b6eee","slug":"111524852142-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नगदी सहित लाखों का आभूषण उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नगदी सहित लाखों का आभूषण उड़ाया
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित 25 नंबर वार्ड स्थित एक मकान से चोरों ने गुरुवार की रात आठ हजार नगदी तथा दो लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। दूसरे दिन घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।
रेलवे स्टेशन बाजार स्थित 25 नंबर वार्ड निवासी शिवशंकर प्रसाद गुप्ता शाम में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने मऊ गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे। देर रात चोर मकान की चहारदीवारी फांद कर घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर रखे आलमारी से सोने के चार जोड़े झुमका, दो अंगूठी, एक सिकड़ी, सोने का लाकेट सहित चांदी के आभूषण उड़ा दिया। इस दौरान चोरों ने आठ हजार नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजनों ने बाहर का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। जैसे ही परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। परिजनों ने इसकी जानकारी सूचना शिव शंकर प्रसाद गुप्ता को दी। घटना की सूचना मिलते ही शिवशंकर प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में शुरू कर दी।