फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मानवाधिकार दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरुक

मानवाधिकार दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरुक

Sun, 10 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
मानवाधिकार दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरुक
गाजीपुर। डीयोटेड सोसाइटी फार ह्यूमन रिफार्मेशन एंड डेवलपमेंट मानवाधिकार संगठन की तरफ से मानवाधिकार दिवस पर रविवार को शहर में जागरुकता रैली निकाली गई। इस मौके पर लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया। नखास से निकली रैली मिश्रबाजार में आकर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मदनमोहन सिंह ने कहा कि मानवाधिकार मूल रूप से वह अधिकार हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति को इंसान होने के कारण मिलता है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि अहम बिंदुओं के संरक्षण के लिए ही मानवाधिकार संस्था की उत्पत्ति हुई। समाज के दबे-कुचले, असहाय व्यक्यिों की आवाज को उठाने के लिए संस्था के सदस्य बराबर तत्पर रहते हैं, जिससे समाज का कल्याण हो सके। कहा कि अगर किसी स्तर पर किसी के साथ विधि अनुसार मानवाधिकार का हनन होता है तो संस्था द्वारा तत्काल कानूनी एवं सामाजिक कार्रवाई की जाती है। इससे पहले रैली को सदर क्षेत्रा धिकारी हृदयानंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रहरि, जिला सचिव अमित अग्रहरि, जिला महासचिव संजय वर्मा, दिलीप अग्रहरि, इसरार अहमद, आफताब अहमद, हिमांशु राय, मनोज निरंजन, नगर अध्यक्ष वागीश अग्रहरि, सुनील यादव, अनिल विश्वकर्मा, अनिल कुमार, राकेश शर्मा, लालजी वर्मा, शुभम, शिव वर्मा सहित दर्जनों सदस्य शामिल थे। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की ओर से जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष कुसुम यादव ने कहा कि मानवाधिकार ये सुनिश्चित करता है कि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव एवं अमानीय कृत्य न हो। इस अवसर पर कार्यकारिणी अध्यक्ष अमन, सदर उपाध्यक्ष ईश्वरचंद्र जायसवाल, डा. बीके सिंह, मनिहारी ब्लाक उपाध्यक्ष अनिल यादव, कासिमाबाद ब्लाक उपाध्यक्ष रामाश्रय, बबलू राजभर, दीपक यादव, फखरुल हसन आदि मौजूद थे। मानवाधिकार मिशन की बैठक खोवामंडी स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रामाशीष शर्मा ने सदस्यों से कहा कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहें। इस अवसर पर जिला महासचिव अखिलेश्वर सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, अजय शर्मा, विनय सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी श्यामसुंदर कुशवाहा, डा. मनोज, अमित कुमार, मनोज विश्वकर्मा, नितेश शर्मा, अच्छे अहमद, राजकुमार जायसवाल, केदार कुशवाहा, सत्येंद्र, सुरेंद्र, किशन शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

मानवाधिकार जन निगरानी संघ की ओर से रविवार को पारा स्थित कार्यालय पर विश्व मानवाधिकार दिवस को संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यमल बौद्ध ने कहा कि व्यक्ति का जीवन उसकी स्वतंत्रता, समता और सम्मान से जुड़े अधिकार ही मानवाधिकार है। इस मौके पर डॉ. अंबिका, डॉ. शीतल, रमिका पासवान, उमाकांत कनौजिया, खरपत राम, सौदागर राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed