{"_id":"5a15b49e4f1c1b68678bd685","slug":"111511371934-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्डर देने वाला आरोपी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑर्डर देने वाला आरोपी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। निकाय चुनाव में फर्जी पहचान पत्र बना वोट डालने के मामले में मुख्य आरोपी को अभी तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। रातभर उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश देने के बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। फर्जी आधार कार्ड बनाने तथा उसके पास से मिले उपकरणों के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को चालान कर जेल भेज दिया। जबकि इस कार्य में लिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
नगर निकाय चुनाव में फर्जी मतदान के लिए टैक्सी स्टैंड के नयी बस्ती (विवेकानंद कॉलोनी) स्थित आरके इंटरनेट की दुुकान पर फर्जी आधार कार्ड बनाने का खेल मंगलवार की देर रात चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव और सीओ अनिल राय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने छापेमारी और घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। साथ ही दुकान से 500 फर्जी आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, दो कलर प्रिंटर, आईडी मशीन और अंगूठे के क्लोन के साथ 13 हजार नगदी भी बरामद किया। इसके अलावा भट्ठी मुहल्ला निवासी रिजवान को मौके से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आर्डर देने वाले व्यक्ति की तलाश में रातभर संबंधित ठिकानों पर दबिश देती रही। लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए एक आरोपी का चालान कर दिया। फर्जी आधार कार्ड का भंडाफोड़ होने की सूचना मिलते ही सुबह क्षेत्रीय लोग आपस में चर्चा करते दिखे। फिलहाल पुलिस आर्डर देने वाले की तलाश में लगी हुई है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। जबकि इस कार्य में लिप्त अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसके मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।