फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले के विभिन्न निकायों में चला अधिसूचना का डंडा

जिले के विभिन्न निकायों में चला अधिसूचना का डंडा

Sat, 28 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
जिले के विभिन्न निकायों में चला अधिसूचना का डंडा
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए हैं। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न निकायों में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर एवं बैनर शनिवार को हटवाए। इसके तहत प्रमुख बाजारों एवं गलियों में लगे फ्लैक्स एवं पोस्टर आदि उतरवाए गए।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत जिले के विभिन्न निकायों में 22 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता को लागू कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अधीशासी अधिकारी संजय मिश्र के नेतृत्व में कचहरी और सिंचाई विभाग चौराहा आदि स्थानों पर लगे पोस्टर और बैनर हटाए गए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराना हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा और पुलिस चौकी प्रभारी उमेश चंद विश्वकर्मा ने क्षेत्र के बस स्टैंड, सदर बाजार, मेन रोड और गलियों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लगे बैनर पोस्टर को हटवाया। नगर पंचायत क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर लिखे चेयरमैन का नाम और फोटो पर पेंट करवा गया। सैदपुर संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी सत्यमिश्र, क्षेत्राधिकारी सर्वेश मिश्र, अधीशाषी अधिकारी संतोष मिश्रा एवं तहसीलदार रामसुधार की अगुवाई में नगर क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर-बैनर हटाए गए। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्टेशन से कस्बा बाजार तक सार्वजनिक स्थानों एवं गलियों में लगे पोस्टर-बैनर प्रभारी निरीक्षक राजराम की देख-रेख में नगर पालिका कर्मियों ने हटाए। सादात संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों के नेतृत्व में बाजार में लगे बैनर पोस्टर हटाने के साथ दीवालों पर लिखे नामों को मिटाने काम किया गया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत में थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यूबीआई मार्ग और रामलीला मैदान होते हुए रेलवे क्रासिंग सहित कई अन्य जगहों पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी भी लगे रहे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस एवं पालिका परिषद के अधिकारियों ने तहसील, यूसुफपुर बाजार, हाटा रोड, नवापुरा मोड़ आदि जगहों पर लगे प्रत्याशियों के होडिंग-बैनर को हटवाया। इस दौरान तहसीलदार मोहन लाल गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विमल कुमार मिश्र, नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक दिनेश वर्मा आदि मौजूद थे। इस अलावा जंगीपुर संवाददाता के अनुसार पुलिस प्रशासन की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों ने बैनर पोस्टर हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed