फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जनरेटर के करेंट से हुई युवक की मौत

जनरेटर के करेंट से हुई युवक की मौत

Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जनरेटर के करेंट से हुई युवक की मौत
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में गुरुवार की देर रात दुर्गा पंडालों में दर्शन-पूजन करने गए युवक की जनरेटर के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वाकया उस समय हुआ जब तेज आंधी के साथ अचानक बारिश होने से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी और जनरेटर चल रहा था। घटना की जानकारी होते ही नगर पंचायत में रखे सात पूजा पंडाल समितियों ने गाने-बजाने पर रोक लगा दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

स्थानीय गांव निवासी वंशीधर का पुत्र राहुल (24) अपने मित्रों के साथ नगर पंचायत में स्थापित पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन करने गया था। इसी बीच बारिश होने लगी थी। बारिश शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। वर्षा से बचने के लिए युवक पंडाल में रोशनी के लिए लगे सोलर प्लेट के पोल के पास खड़ा हो गया। जैसे ही जनरेटर शुरू हुआ पोल में करेंट उतर गया और पास खड़े युवक के पोल के संपर्क में आते ही मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नगर पंचायत में स्थापित सात पूजा पंडाल समितियों ने तत्काल डीजे बंद करने के साथ सादे ढंग से त्यौहार संपन्न करने का निर्णय लिया। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के दूसरे दिन त्यौहार की चहल पहल नहीं दिखाई पड़ी। युवक के मौत के बाद नगर पंचायत में स्थापित पुजा पंडालों पर धूमधाम नहीं देखी गई। चारों तरफ शौक में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि करेंट लगने से मौत युवक की मौत हुई है। उधर एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि युवक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed