{"_id":"59cd3bda4f1c1b6e548b4dfd","slug":"111506622426-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवतीपुर के महिला खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवतीपुर के महिला खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। खेल निदेशालय की ओर से फैजाबाद जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता में रेवतीपुर बीएसडी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के बल पर वाराणसी मंडलीय की टीम प्रतियोगिता में चैंपियन रही। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए बीएसडी पब्लिक स्कूल रेवतीपुर की चार छात्राओं का चयन राष्ट्रीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम में किया गया।
प्रदेश की टीम में तन्नू राय, प्रगति राय, दिव्या पांडेय और शिवानी राय का चयन होने की जानकारी होते ही विद्यालय, क्षेत्र सहित उनके परिजनों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मिठाकर बधाई दी। फैजाबाद में 23 से 25 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडलीय टीम की ओर से खेलने वाली रेवतीपुर की खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में दमदार खेल की बदौलत प्रतिद्वंद्वी टीम लखनऊ को छह अंकों से पराजित कर दिया। खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाने के साथ ही टीम को चैंपियन होने का गौरव हासिल कराया। खिलाड़ियों का स्वागत जिला क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र भगत, उपक्रिड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव, खो-खो संघ के अध्यक्ष विपिन बिहारी राय, प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय खो-खो टीम के चयनकर्ता और कोच लालबहादुर यादव, खो खो संघ के सचिव आश्वनी कुमार, अवधेश कुमार, विनोद कुमार जायसवाल, क्रांति सिंह, विकास, जैनेंद्र, संजय राय आदि ने करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।