फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 hot spots built in district finished

जिले में बनाए गए 11 हाट स्पाट समाप्त

Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
11 hot spots built in district finished
गाजीपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को जिले में जहां पांच नए हाट स्पाट बनाए गए वहीं पहले से बनाए गए 11 हाट स्पाट को समाप्त कर दिया गया। इस तरह जिले में अब 96 हाट स्पाट हो गए है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि 26 जून को एक से अधिक कोरोना पाजिटिव केस प्राप्त होने के कारण ग्राम प्रसादपुर, छावनी लाइन थाना कोतवाली सदर , ग्राम डण्डापुर थाना नन्दगंज विकास खण्ड देवकली, ग्राम महमूदपुर हथनी, थाना व तहसील सैदपुर, ग्राम केलही थाना मरदह विकास खण्ड बिरनो तहसील कासिमाबाद को ग्रामो/वार्डो के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेन्मेन्ट एरिया/ हाटस्पाट के रूप में घोषित किया जाता है। इस क्षेत्र में अवस्थित दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमें संबंधित आम नागरिक का आना-जाना हो, को पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित किया जाता है। इस क्षेत्र में कोई भी दुकान या उपरोक्त प्रकार की गतिविधियों से सबन्धित प्रतिष्ठान नहीं खुलेंगे। इसी प्रकार जिन इलाकों में स्वैब के 14 दिनों के भीतर केस नहीं पाया गया है उसे सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक हाट स्पाट से मुक्त कर दिया गया है। जिले के ग्राम खेताबपुर थाना शादियाबाद विकास खण्ड मनिहारी, ग्राम करदह कैथवली थाना मरदह, विकास खण्ड बिरनों, ग्राम बघोल थाना जंगीपुर विकास खण्ड बिरनों, ग्राम रामपुर मांझा थाना करण्डा विकास खण्ड करण्डा, ग्राम मंहेगवा थाना मरदह विकास खण्ड मरदह, ग्राम सिउरी अमहट थाना व तहसील कासिमाबाद, ग्राम अमहट थाना बरेसर विकास खण्ड कासिमाबाद, नगर पलिका क्षेत्र नई बस्ती मंगल बाजार तहसील मुहम्मदाबाद, ग्राम धामूपुर थाना दुल्लहपुर विकास खंड जखनिया, ग्राम नरायनपुर रानीपुर थाना नोनहरा विकास खण्ड मरदह में बनाया गया हाट स्पाट समाप्त कर दिया गया। इन सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कराया जायेगा। कोरोना पॉजिटिव से निगेजिटव केस के व्यक्ति को एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन रहना होगा। इस बावत उन्हें संबंधित उपजिलाधिकारी/ तहसीलदार को शपथ पत्र भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed