फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी करें प्रेरित

स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी करें प्रेरित

Mon, 25 Mar 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी करें प्रेरित
गाजीपुर। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आपका एक मत बेहद महत्वपूर्ण है। राज्य कर्मचारियों ने सोमवार को सदर विकास खंड कार्यालय परिसर में खुद मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए मतदान अवश्य करें। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें। जन भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। मतदान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसे व्यर्थ न जाने दें। पूरी ईमानदारी से बिना प्रलोभन एवं बिना किसी लालच में आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। हर कोई वोट का महत्व समझे। इस अवसर पर करंडा के खंड विकास अधिकारी, कमलेश सिंह, बीडीसी सुखराज सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश, हनुमान अग्रवाल, विनोद पांडेय, नवनीत प्रजापति, शैलेेंद्र यादव, संजय सिंह, विरेंद्र यादव, मंजेश राय, संजय कुशवाहा, अजय गुप्ता, रामवृक्ष राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed