फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सीबीएसई बोर्ड परीक्षा :108 छात्रों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा :108 छात्रों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा :108 छात्रों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। जिले में आठ केंद्रों पर चल रही परीक्षा में 108 छात्र-छात्राओं ने सख्ती के चलते पर छोड़ दिया। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की बोर्ड परीक्षा में आज दसवीं के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। सभी आठ केंद्रों पर पंजीकृत 4915 परीक्षार्थियों में 4807 उपस्थित हुए। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. नदीम अदहमी ने बताया कि पंजीकृत 843 में 822 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, जबकि 21 ने परीक्षा नहीं दी। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि 801 परीक्षार्थियों में 27 अनुपस्थित तथा शेष 774 ने परीक्षा दी। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार 869 परीक्षार्थियों में 12 अनुपस्थित तथा 857 परीक्षा में उपस्थित रहे। सेंट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य के प्रसाद ने बताया कि 445 में 442 उपस्थित तथा तीन परीक्षा में नहीं बैठे। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज की परीक्षा में 509 में 494 उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 485 में 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 474 परीक्षा में बैठे। वेद इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रिचा श्रीवास्तव ने बताया कि 715 में 704 उपस्थित एवं 11 अनुपस्थित तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 248 में आठ अनुपस्थित तथा 240 ने परीक्षा दी। बुधवार को दसवीं के छात्रों की आईटी और बारहवीं के छात्रों की कामर्स की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed