{"_id":"5c8fe291bdec22144e5c275b","slug":"101552933521-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन-अर्चन के बाद भोलेनाथ के भक्तों ने उड़ाया अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन-अर्चन के बाद भोलेनाथ के भक्तों ने उड़ाया अबीर-गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। नगर के महादेवा स्थित सोमेश्वर महादेव सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के देवालयों एवं शिवालयों में रविवार की रात रंगभरी एकादशी के अवसर पर भोलेनाथ के भक्तों ने पूजन-अर्चन के बाद जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
महादेवा स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर में रंगभरी एकादशी के अवसर पर बाबा सोमेश्वर नाथ का विशेष शृंगार किया गया था। बड़ी संख्या में उपस्थित बाबा के भक्तों ने होली गीत एवं भजन गाने के बाद बाबा को अबीर गुलाल लगाकर आपस में जमकर होली खेली। अबीर गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया। विशेष आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा तिवारी टोला स्थित नर्वदेश्वर महादेव के मंदिर, तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी मंदिर एवं डाक बंगला के पास स्थित नागा बाबा बाल रूप हनुमान मंदिर में रंगभरी एकादशी पर भगवान बाल रूप हनुमान का आकर्षक शृंगार किया गया। होली गीत, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पंडित अभिषेक तिवारी, पुजारी सुखराम दास, जयराम दास, त्रिवेणी दास, गणेश दास, रामदास, अखिलेश तिवारी, गृतेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पृतेश अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, शिवांशु, प्रियांशु, गोपी पांडेय, सनीश कुमार, बबलू पांडेय, मोहन यादव आदि शामिल रहे।