{"_id":"5c44b747bdec22105574dcef","slug":"101548007239-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडा से पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडा से पीटकर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शादियाबाद मोड़ पर रविवार की देर शाम ठेले पर लगी दुकान पर दोस्तों के साथ मछली खाते समय दस से अधिक युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने में उसका दोस्त भी चोटिल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के पिता ने चार नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बरहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र सिंह का पुत्र रोहित उर्फ गोलू सिंह (18) बाइक से अपने चचेरे भाई प्रिंस सिंह (30) सहित दो अन्य साथियों के साथ शादियाबाद मोड़ पर ठेले पर लगी दुकान पर रविवार की देर शाम करीब सात बजे मछली खा रहा था। इसी दौरान दस से अधिक युवक लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे। इनमे से कई युवकों ने मुंह बांध रखा था। बिना कुछ कहे ही रोहित पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। मारपीट शुरू होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। चचेरा भाई प्रिंस सिंह भी बीच-बचाव करते हुए युवकों से भिड़ गया और एक हमलावर युवक को पकड़ लिया। यह देख हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। इसके बाद हमलावर युवक वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल रोहित को बाइक पर बैठा कर चचेरा भाई प्रिंस सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में घायल रोहित को लेकर जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाना लाए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की मांग को लेकर गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर थाना के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कुछ ही देर में जाम समाप्त कराया गया। इस मामले में मृतक के पिता प्रेम सिंह ने चार नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना किन कारणों को लेकर हुई।