{"_id":"5c436e4bbdec2226154d037f","slug":"101547923019-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित ड्राइविंग के लिए गुलाब का फूल देकर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित ड्राइविंग के लिए गुलाब का फूल देकर जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस एवं एलएंडटी कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार की दोपहर में नवापुरा मोड़ के पास सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों को रोककर सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत सुरक्षित ड्राइविंग के लिए उन्हें गुलाब का फूल देकर जागरूक किया।
कोतवाल कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सड़क पर चलने वाले वाहनों को रोककर उनके चालकों को सड़क दुर्घटना के कारणों को बताते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए टिप्स दिए। चालकों को बताया गया कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, ओवर स्पीडिंग, शराब पीकर गाडी चलाना, ओवरटेकिंग, सड़क के नियमों की अनदेखी आदि के चलते दुर्घटना होती है। जीवन अमूल्य है, इसलिए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पहनें और कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट पहनें वाहन चलाते समय अन्य वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और ड्राइविंग करते समय बाई दिशा से आगे न जाएं। वाहन चलाने से पहले वाहन का निरीक्षण कर लें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं तथा अपने लेन में ड्राइव करें। अभियान में प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, उमेशचंद्र विश्वकर्मा, योगेंद्र कुमार पाल, सुनील कुमार, गनेश राव, रूपेन सेन, अभिजीत, मु. तारिक, अभिजीत मौर्या, मधुकांत मौर्या, सुरेश मौर्या, अभिनव सेठ, गौरव, राकेश तिवारी, राहुल वर्मा, अजय यादव, बैजनाथ, चंदन सिंह, रामराज सरोज, प्रशांत, संदीप गौड आदि शामिल थे।