{"_id":"5c436e46bdec2273a2562654","slug":"101547923014-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फारच्यूनर की टक्कर से छात्रा और युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फारच्यूनर की टक्कर से छात्रा और युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन के पास शनिवार को दिन में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पैदल जा रही एक छात्रा सहित बाइक सवार युवक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल लाया गया। छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। वाहन स्वामी द्वारा उपचार कराए जाने का आश्वासन देने पर पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
लगंड़पुर गांव निवासी मंगला राम की पुत्री बीए की छात्रा रीना कुमारी (19) कॉलेज से पैदल दिन में करीब साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान पीजी कॉलेज-महाराजगंज मार्ग पर स्थित छावनी लाइन गांव के पास महाराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार वाहन युवती और सामने से आ बाइक से आ रहे छावनी लाइन गांव निवासी सनई राम के पुत्र रिशु राम (18) को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। वाहन चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति की जमकर धुनाई की। दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल ले गए। रीना की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायलों के उपचार के लिए मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। चालक और वाहन में सवार व्यक्ति को पुलिस थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता हुई। इस बीच वाहन स्वामी ने घायलों का उपचार अपने खर्च पर कराने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इससे पीड़ितों ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।