{"_id":"5c2bac91bdec2256e43d29e1","slug":"101546366097-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमंग-उत्साह के साथ मना नए वर्ष का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमंग-उत्साह के साथ मना नए वर्ष का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को उमंग और उत्साह के साथ नए वर्ष का जश्न मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने घूम-फिरकर जहां आनंद उठाया, वहीं बहुत से लोगों ने मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। शहर के लार्ड कार्नवालिस पार्क में दिन भर लोगों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। नए वर्ष की मस्ती युवाओं के सिर चढ़कर बोलती रही। उन्होंने जोश-खरोश के साथ नए साल का स्वागत किया।
पिछले कई दिनों से लोगों में नए साल को लेकर काफी उत्साह था। लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नए वर्ष पर आज लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। शहर के गोराबाजार स्थित लार्ड कार्नवालिस पार्क में सुबह 10 बजे से ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। एक बजते-बजते पार्क परिसर में काफी संख्या में लोगों की चहल-पहल हो गई। युवा नए वर्ष की मस्ती में पूरी तरह से चूर थे। अधिकांश लोग परिवार के साथ पार्क में आए थे। कुछ लोग जहां घरों से लजीज व्यंजन बनाकर लाए थे और पार्क में उसका आनंद उठा रहे थे, वहीं अधिकांश लोग समूह में बैठक मूंगफली आदि का आनंद लेते दिखाई दिए। मकबरे पर पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही। घूमने वालों में अधिकांश युवक और युवतियां शामिल थीं। इस पल को यादगार बनाने के लिए जहां कुछ लोग कैमरे से फोटोग्राफी कर रहे थे, वहीं अधिकांश अपने मोबाइल में इस यादगार पल को कैद करने में जुटे थे। पार्क में जिधर भी नजर जा रही थी, उधर लोग नए वर्ष की मस्ती में मशगूल रहे। बच्चों का उत्साह तो देखते ही बन रहा था। वह अपने मनोरंजन का सामान साथ ले आए थे। समूह में आए बच्चे वालीबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने में व्यस्त दिखे। कुल मिलाकर लोगों ने उमंग और जोश के साथ नए वर्ष का इस्तकबाल किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए वर्ष की धूम मची रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
.....
गाजीपुर। नए वर्ष को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह से ही पिकनिक मनाने के लिए लार्ड कार्नवालिस पार्क में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रही। किसी को भी बिना टिकट अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। भीड़ को लेकर पार्क कर्मचारी भी उत्साहित रहे।
विज्ञापन
.....
गाजीपुर। नए वर्ष पर बड़ी संख्या में लोग नगर के नवापुरा स्थित गंगा किनारे स्थित सांई मंदिर पर पहुंचे। यही से नाव के सहारे सैकड़ों लोग गंगा रेत पर पहुंचे और जमकर-मस्ती की। इस भीड़ में युवतियों और युवकों की संख्या अधिक रही। रेत पर लोगों के जाने के उत्साह को देखते हुए करीब दो दर्जन नाविक वहां पर मौजूद थे, जो लोगों को रेत पर पहुंचाने और वापस लाने का कार्य कर रहे हैं। अच्छी भीड़ से नाविकों की अच्छी कमाई हुई। गंगा किनारे मौजूद और नाव पर सवार लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
.....
गाजीपुर। नए वर्ष पर लार्ड कार्नवालिस पार्क में बड़ी संख्या में पिकनिक मनाने जाने वालों के चलते टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों की चांदी रही। गोराबाजार की तरफ जाने वाले सभी टेंपों में सवारियों की भीड़ बनी रही। लोगों की मजबूरी का लाभ उठाते हुए टेंपो चालकों ने मनमाने तरीके से उनसे भाड़ा वसूला। कई लोग टेंपो को रिजर्व कर भी पार्क में पहुंचे थे। नए वर्ष की अगवानी में टेंपो चालकों ने अपने वाहनों पर गुब्बारा बांधने के साथ फूल-मालाओं से सजा रखा था।
......
गाजीपुर। नए वर्ष के मौके पर लार्ड कार्नवालिस पार्क और नवापुरा स्थित साई मंदिर पर मेले जैसी स्थिति बनी रही। इन दोनों स्थानों पर बाहर चाट-पकौड़ी, चाय, दाना, गुब्बारा, केक, खिलौना आदि की दुकानें लगाई गई थी। इस दौरान एक तरफ जहां बच्चे गुब्बारा और खिलौनों की खरीदारी में जुटे रहे हैं, वहीं महिलाओं और युवतियों की चाट की दुकानों पर भीड़ लगी रही। युवतियों और महिलाओं ने टिकिया सहित गोलगप्पे का जमकर आनंद उठाया। भीड़ से दुकानदारों की चांदी रही।
.......
गाजीपुर। वैसे तो नए वर्ष की खुशी सभी में दिखाई देती है, लेकिन युवा इसकी अगवानी को लेकर खासा उत्साहित रहते हैं। उनकी तरफ से शहर के विभिन्न मार्गों पर बड़े-बड़े अक्षरों में चूने से लिखकर नए वर्ष की बधाई दी गई। सबसे ज्यादा बधाई संदेश लार्ड कार्नवालिस जाने वाली सड़क पर दिखाई दिया। युवाओं ने हैप्पी न्यू ईयर, नया साल मुबारक हो लिखकर उसके नीचे अपना नाम लिखा था।
........
गाजीपुर। नए साल का सुरूर लोगों के सिर चढ़कर बोलता रहा। इसकी खुशी को यादगार बनाने के लिए जहां अधिकांश लोगों ने लार्ड कार्नवालिस पार्क, गंगा रेत सहित अन्य स्थानों पर मौज-मस्ती की, वहीं बहुत से लोगों ने इसकी खुशी में और मिठास घोलने के लिए रेस्टोरेंट और होटल-ढाबों का सहारा लिया। सबसे ज्यादा भीड़ रेस्टोरेंटों में दिखाई दी, जिसका रेस्टोरेंट संचालकों ने जमकर लाभ उठाया। आलम यह था कि भीड़ के चलते लोगों को काफी देर तक रोस्टोरेंटों में बैठकर अपने आर्डर का इंतजार करना पड़ा।