फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए शानदार माडल

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए शानदार माडल

Tue, 11 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए शानदार माडल
नंदगंज। क्षेत्र में स्थित सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल के परिसर में मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक माडल बनाकर लोगों को सोचने पर विवश करते हुए उनकी खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण बचाओ, जंगल बचाओ, वन्य जीव संरक्षण, प्रदूषण मिटाओ, पानी बचाओ, स्मार्ट सिटी, सोलर सिस्टम, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट, कंडक्टर आफ इलेक्ट्रिसिटी, हाउस वाटर ट्रीटमेंट, वाटर बोट, बायोगैस प्लांट माडलों की प्रस्तुति करने के साथ ही शिल्प एवं चित्रकलाओं का प्रदर्शन भी किया गया, जिसको देख लोग सोचने को विवश हो गए। इस मौके पर विवा एजुकेशन के सौजन्य से आए हुए डा. अरविंद मिश्रा (अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट इन ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट लाइफ कोच) तथा गगनदीप सिंह एवं साकेत चौधरी द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों को कई जानकारियां दी गई, जिससे अभिभावकगण अपने बच्चे को सही दिशा-निर्देश देने में सहायक बन सके। डा. अरविंद मिश्रा ने बताया कि अभिभावकगण अपने बच्चों से निगेटिव बातें ना करें। हमेशा पॉजिटिव बातें करने का प्रयास करें। इससे बच्चों का उत्साहवर्द्धन होता है और बच्चा हौसले के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करता है। जब अभिभावक बच्चों से निगेटिव बातें करते हैं तो बच्चा हतोत्साहित हो जाता है और अपने कार्य को सही ढंग से नहीं कर पाता है, जिससे बच्चे का मनोबल हमेशा नीचे ही रह जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार यादव ने प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों के माध्यम से विद्यालय से जुड़े रहें। सिर्फ विद्यालय बिना अभिभावक के सहायता के बच्चों का विकास नहीं कर सकता। बच्चों के विकास के लिए आवश्यक है कि उनके अभिभावक भी हमेशा विद्यालय से जुड़े रहे और बच्चे के बारे में शिक्षकों से पूछताछ करते रहे, बच्चों को दिशा-निर्देश देते रहे, तभी संभव है कि आपका बच्चा सही रास्ते पर चल पाएगा और जीवन में सफल हो पाएगा। इस अवसर निदेशक हीरालाल यादव, प्रबंधक पुष्पा यादव, डीके सहिं, शिक्षक मंटू, अनिल, स्वा ति, फरिदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed