फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   झुलसने से संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

झुलसने से संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
झुलसने से संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत
(फोटो भी)
विज्ञापन

झुलसने से संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत
मृतका की मां ने हत्या की दी तहरीर
बच्चों और ससुराल के लोगों के साथ रहती थी पूजा
दुबई में नौकरी करता है पति
अमर उजाला ब्यूरो
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव में सोमवार की सुबह संदिग्धावस्था में झुलसने से एक विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका की मां ने तहरीर देकर ससुराल वालों द्वारा बेटी को जला कर मारने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
क्षेत्र का धामूपुर निवासी सावित्री उर्फ पूजा (28) की शादी वर्ष 2009 में इसी थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव निवासी राजित यादव से हुई थी। राजित दुबई में नौकरी करता है। आठ माह पूर्व वह घर पर आया था। पूजा अपने बेटे देवांश (6), दो माह की बच्ची और ससुराल के लोगों के साथ रहती थी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे संदिग्ध अवस्था में पूजा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन पहले उसे मऊ अस्पताल में ले गए। यहां से चिकित्सकों ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जाते समय रास्ते में पूजा की मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना मृतका के मायके वालों और पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। पुलिस की पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह वह दूध गर्म करने के लिए गोईंठा पर मिट्टी का तेल डाल कर जैसे ही आग लगाया, उसके कपड़े में आग पकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके के लोग भी थाना पहुंच गए। मृतका की मां इंद्रशनी देवी ने तहरीर दिया। तहरीर में आरोप लगाया कि विदेश में रह रहे पति से बात करने पर सास, ससुर, देवर पूजा को गाली देने के साथ ही मारा-पीटा करते थे। यही नही छेड़खानी भी करते थे। पूजा विरोध करती थी तो जान से मारने की धमकी देते थे। 25 अक्टूबर को ससुर, सास, देवर और भसुर ने मारापीटा था। इसकी जानकारी पूजा ने अपनी बहन को फोन पर दी थी। सोमवार को पांच बजे इन लोगों ने मेरी बेटी को रस्सी से बांध कर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला कर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतका को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


000
इनसेट...
मासूमों के सिर से उठ गया मां का साया
दुल्लहपुर। पूजा की मौत के बाद मासूम देवांश (छह) और दो माह की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे। इस दौरान जैसे ही लोगों की नजर मासूम बच्चों पर पड़ रही थी, उनके मुंह से यह बात निकल जा रही थी कि मां की मौत के बाद अब इनका पालन-पोषण कैसे होगा। बेटा तो देवांश तो अपने पैरों पर चलने लायक हो गया है, लेकिन दो माह की बच्ची के सामने संकट खड़ा हो गया। थाना में जैसे ही मृतका पूजा की मां इंद्रासनी देवी, भाई अजय यादव, मामा कमला यादव सहित परिवार के लोग पहुंचे, पूजा पर नजर पड़ते ही चीख-पुकार करने लगे। मां बेटी के बच्चों को गले से लगा कर बिलख रही थी। मायके के लोग बच्चों को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed