फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 घंटे बाद शुरू हुई बिजली आपूर्ति

18 घंटे बाद शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
18 घंटे बाद शुरू हुई बिजली आपूर्ति
गाजीपुर। नगर के पशु अस्पताल के पास 33 हजार लाइन के भूमिगत केबिल में सोमवार की सुबह फाल्ट हो गया था। इससे प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित दर्जनों मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई थी। हजारों लोग भीषण गर्मी में पसीना पोंछते हुए बिजली आने का इंतजार करते रहे। आनन-फानन में जेसीबी से खुदाई कराकर विभागीय अधिकारियों ने 18 घंटे बाद भोर में चार बजे फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 10 बजे पशु अस्पताल के पास पीरनगर विद्युत उपकेंद्र में आने वाली 33 हजार के भूमिगत केबिल में फाल्ट हो गया। इसकी वजह से उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। पीरनगर, गोराबाजार, चेयरमैन गली, हनुमान चौहारा, पानी टंकी, कसाई मुहल्ला, सिंचाई विभाग, सिद्धेश्वरनगर, शास्त्रीनगर, सिकंदरपुर, नवापुरा, कचहरी, डीएम आवास, खजुरिया, मोहनपुरवा, पत्थरघाट सहित दर्जनों मुहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई। परेशानहाल लोग पसीना पोंछते हुए बिजली का इंतजार करने लगे। गर्मी से राहत के लिए लोग घरों के बाहर दरवाजा पर बैठे रहे। शाम को पांच बजे तक भी आपूर्ति शुरू न होने से पानी का संकट खड़ा हो गया। लोग की व्यवस्था के लिए लोग घरों के आसपास स्थित हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगाने लगे। बिजली का इंतजार में रात होने पर लोगों की परेशानी इस बात से बढ़ गई कि भीषण गर्मी में कैसे चैन की नींद सोएंगे। जो लोग कमरा में सोए थे, वह करवटें बदलते हुए बिजली का इंतजार करते रहे। भोर में चार बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। देर से सोने की वजह से लोग समय से नहीं जग सके। हालांकि रात में कई क्षेत्रों में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र से जोड़कर कुछ इलाकों में एकाध घंटे आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

पशु अस्पताल के पास 33 हजार लाइन की भूमिगत केबिल में सुबह 10 बजे फाल्ट हो गया था। इसकी वजह से पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप थी। जेसीबी से खुदाई कराकर फाल्ट को दुरुस्त कर भोर में चार बजे सप्लाई सुचारु की गई। - शिवम राय, नगर एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed