{"_id":"5b688b534f1c1b6a1c8b49d7","slug":"101533578067-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम पर चौराहा के नामकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम पर चौराहा के नामकरण की मांग
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त युवा कायस्थ सभा की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की मासिक बैठक रविवार की शाम डा. एसपी श्रीवास्तव के तिलक नगर स्थित आवास पर हुई। इसमें उपस्थित सदस्यों ने नगर स्थित मिश्रबाजार तिराहा से श्री चित्रगुप्त मंदिर ददरी घाट एवं महुआबाग से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मध्य स्थित चौराहा का नामकरण भगवान श्री चित्रगुप्त के नाम पर श्री चित्रगुप्त जी चौराहा करने की मांग नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष से की। बैठक में निर्णय हुआ कि उक्त संबंध में पालिका परिषद की अध्यक्ष से संपर्क कर सभा का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही अपनी मांग का ज्ञापन सौंपेगा। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंकज श्रीवास्तव एवं नितिन आनंद को संयोजक द्वय मनोनीत किया गया। सभा ने निर्णय लिया कि पावन श्रावण मास में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए डा. अल्पना गौड़ को संयोजक मनोनीत किया गया। अध्यक्षता कर रहे अजीत नारायण लाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री लालबहादुर शास्त्री पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा। बैठक में डा. एसपी श्रीवास्तव, अनंत प्रकाश वर्मा, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, घनश्यामलाल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, डा. अल्पना गौड़, गीता श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव आदि उपस्थित थे। अंत में उप संरक्षक डा. एसपी लाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन