फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सपा और बसपा के पास कोई एजेंडा नहीं : डा. महेंद्रनाथ पांडेय

सपा और बसपा के पास कोई एजेंडा नहीं : डा. महेंद्रनाथ पांडेय

Sat, 28 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सपा और बसपा के पास कोई एजेंडा नहीं : डा. महेंद्रनाथ पांडेय
सैदपुर/बिरनो(गाजीपुर) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार से ऊबकर देश की जनता ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को चुना है। केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने में अति पिछड़ों और दलितों की मुख्य भूमिका रही है। पार्टी ने उसी एजेंडे पर कार्य करना शुरू किया है, जिससे इस वर्ग का कल्याण हो। आज की राजनीति में सपा और बसपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जिले में पहुंचने पर जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जखनियां विस क्षेत्र के जलालाबाद सब्जी मंडी में चौहान जागृति मंच की ओर से पृथ्वीराज जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साफ-सुथरी सरकार है। सरकार ईमानदारी से योजनाओं को जनता तक पहुंचा रही है। देश के 29 राज्यों में से 21 में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमने जिस स्वर्णिम युग की कल्पना की है, अभी आया नहीं है। भड़सर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2019 के चुनाव के लिए जुट जाएं। केंद्र में चार साल तथा राज्य में एक साल से अधिक की सरकार हो गई है। जनता को इस सरकार से काफी उम्मीद थीं। अब इसे पूरा करने का समय आ गया है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए सपा-बसपा ने गठबंधन कर लिया है। बावजूद इसके लोस चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय का भाजपाजनों ने सिटी रेलवे स्टेशन गाजीपुर, औड़िहार जंक्शन पर स्वागत किया। इस दौरान डा. पांडेय ने क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष का प्रदेश संगठन मंत्री रामतेज पांडेय ने भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed