{"_id":"5ae20da14f1c1b84098b6c44","slug":"101524764065-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड विकास अधिकारी को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड विकास अधिकारी को हटाने की मांग
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ग्राम प्रधान संगठन गाजीपुर ब्लाक कमेटी सादात के एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को प्रधान संघ के संरक्षक शमीम सिद्दीकी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान उन्हें मांगों का पत्रक सौंपा। पत्रक में ब्लाक सादात के खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह के कार्यप्रणाली की शिकायत करते हुए उनका स्थानांतरण कराने की मांग की। चेतावनी दिया कि यदि स्थानांतरण नहीं किया गया तो ब्लाक के समस्त कार्य को अवरुद्ध किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल ने पत्रक में कहा कि ब्लाक सादात के खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह कमीशनखोरी के साथ ही राष्ट्रीय एवं विकास कार्यों में रुचि नहीं लेते हैं। जनता के साथ अभद्रता के साथ बात करते हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर इसका स्थानांतरण इस ब्लाक से अन्यत्र कर दिया गया था, लेकिन पुन: इन्होंने अपना स्थानांतरण इस ब्लाक में करा लिया है। इनके विरुद्ध तमाम जनता एवं ग्राम प्रधान आक्रोशित हैं। यह प्रधानमंत्री आवास योजना, जो ग्राम प्रधान खुली बैठक में चयन करते हैं, उसको कमीशन के बल पर ये अपने हिसाब से बदलाव कर देते हैं। मनरेगा के कार्य में व्यवधान डालते हैं। इस कारण प्रधान कार्य नहीं कर पाते हैं। इनके द्वारा राज्यवित्त एवं 14 वां वित्त राज्य योजनाओं में भी बराबर हस्तक्षेप किया जाता है। इस कारण से हमारे प्रधान कार्यों को समय से संपन्न नहीं करा पाते। प्रधानों को जांच के नाम पर उत्पीड़ित किया जाता है। इस कारण इनका स्थानांतरण किया जाना जनहित में आवश्यक है। चेतावनी दिया कि यदि समय रहते इनका स्थानांतरण नहीं किया गया तो ब्लाक का समस्त कार्य अवरुद्ध किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र प्रताप, कुन्नू कुमार, बिंदू देवी, प्रतिमा सिंह, सुषमा यादव, सुरेश यादव, विमला, रामनरायन यादव, जयप्रकाश यादव, ममता आदि शामिल थे।