{"_id":"5a9d7eab4f1c1b4e588bbefe","slug":"101520271019-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरे आश्वासनों वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरे आश्वासनों वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औड़िहार(गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सैदपुर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की कथनी और करनी के अंतर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता कोरे आश्वासनों वाली इस विफल सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
बैठक में युवा नेता देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए ताकि प्रदेश सहित पूरे देश में समाजवादी पार्टी की सरकार अपना परचम लहरा सके। संजय सिंह ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर सर्वोच्च शिखर पर पहुंचती है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश के फूलपुर एवं गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में जीत हासिल कर लोकसभा चुनाव में जीत की नई शुरुआत करेगी। बैठक में छोटेलाल यादव, राजेंद्र यादव, खेदन यादव, हुकुम सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश, मोती पासी, मो. अनवर, बैरागी सिंह, रामकुंवर कमलापुरी, राजेश, राजनाथ, शिवशंकर, रामदवर, लालवचन, दीपचंद, विजेंद्र, पारसनाथ एवं कमलेश आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अर्जुन राय और संचालन आंसू दूबे ने किया।