फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   झड़प, मारपीट और पथराव के बीच शहर की सरकार के लिए 60.

झड़प, मारपीट और पथराव के बीच शहर की सरकार के लिए 60.

Wed, 22 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
झड़प, मारपीट और पथराव के बीच शहर की सरकार के लिए 60.
गाजीपुर। शहर की सरकार का चुनाव जिले में बुधवार को झड़प, मारपीट एवं पथराव के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान जिले के आठ नगरीय निकायों में 57.97 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह नगर पालिका परिषद जमानिया के वोटरों में देखा गया, तो अपने मताधिकार को लेकर सबसे कम संजीदगी नगर पालिका परिषद गाजीपुर के मतदाताओं में देखने को मिली। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक, मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक के अलावा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संग कई अधिकारियों ने विभिन्न निकायों का भ्रमण करते रहे। इस दौरान फर्जी मतदान करने वालों को अलग-अलग बूथों से पकड़ा गया। कई निकायों में मतदाता सूची में नाम न होने से अपना मत नहीं दे सके और उन्हें मायूस हो लौटना पड़ा। इस दौरान यूपी-बिहार बार्डर पर आवागमन प्रतिबंधित रहा और नगर निकायों की सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

जिले की तीन नगरपालिका परिषदों एवं पांच नगर पंचायतों के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे से मतदान का कार्य शुरू हुआ। सभी आठ निकायों के 266 मतदान स्थलों पर शुरुआती दौर में मतदान का प्रतिशत काफी धीमा रह, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, मतदान में तेजी आती गई। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के गोराबाजार, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज स्थित बूथ के पास भीड़ देखकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजकर कुछ युवकों को लठिया दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ देर तक बूथ के पास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मतदान को सुचारु कराया। उधर रुई मंडी स्थित बूथ के पास खड़े हुए लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। मुहम्मदाबाद, सादात, दिलदारनगर आदि निकायों में फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशी समर्थकों के बीच झड़प हुई। सुबह नौ बजे तक नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 11, मुहम्मदाबाद में 9.5, जमानिया में 10.1, जंगीपुर में 11, सादात में 12, सैदपुर में 13, बहादुरगंज में 13 तथा दिलदारनगर में 9 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। दिन में 12 बजे तक नपा गाजीपुर में 22.59, जमानिया 31.28, मुहम्मदाबाद 29.27, सैदपुर 37.03, सादात 30.79, बहादुरगंज 30.67, जंगीपुर 29.29 तथा दिलदारनगर में 38.15 सहित सभी आठ निकायों के 205547 मतदाताओं में से 27.92 फीसदी यानी 57361 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसके बाद मतदान में तेजी आती गई। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने पर सभी आठ निकायों में 60.81 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार किया था। इसमें नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 48.01, जमानिया में 86.91, मुहम्मदाबाद में 63.26, सैदपुर में 67.86, सादात में 70.30, बहादुरगंज में 67.02, दिलदारनगर में 62.48 तथा जंगीपुर नगर पंचायत में 57.97 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक विशाल सिंह, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन, जिलाधिकारी के बालाजी, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, सीआरओ रणविजय सिंह, एडीएम राजेश कुमार, एएसपी प्रदीप दुबे, चंद्रप्रकाश शुक्ल सहित सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न निकायों का भ्रमण कर कई बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed