फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिहार बार्डर सील आवागमन रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित

बिहार बार्डर सील आवागमन रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित

Tue, 21 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिहार बार्डर सील आवागमन रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने यूपी-बिहार बार्डर को सील कर दिया है। इसके साथ ही सीमा पर आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित कर दिया है। सड़क से लेकर जल मार्गो की निगेहबानी करने के साथ आवागमन बंद कर दिया गया है। साथ ही जगह-जगह 30 बैरियर लगाकर निकायों की सीमा को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में ही बैरियर से होकर कोई अंदर आएगा, लेकिन उसकी जांच-पड़ताल की जाएगी। जिले और निकायों की सीमा की निगहबानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल 30 बैरियर लगाए गए हैं। इन बैरियरों पर पांच पुलिस कर्मियों की गठित टीम लगाई गई है। बिहार से सटे दिलदारनगर, जमानिया और गहमर थाना क्षेत्र के तलाशपुर मोड़, करमहरी, ताजपुरकुर्रा, खजुरी, चित्रकोनी, बारा, देवल को सील कर दिया गया है। गंगा और कर्मनाशा नदी के रास्ते नावों के सहारे आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया है। जिले के तीन नगर पालिका गाजीपुर, जमानिया, मुहम्मदाबाद और पांच नगर पंचायत सैदपुर, सादात, दिलदारनगर, जंगीपुर, बहादुरगंज के आस-पास बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया है। इसी तरह भांवरकोल और जमानिया से सटे बिहार प्रांत की सीमा को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। मंगलवार की शाम पांच बजे से लेकर बुधवार के शाम पांच बजे तक आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ आपात स्थिति में जैसे चिकित्सकीय कार्य के लिए ही बैरियरों से जांच और पूछताछ करने के बाद ही लोगों को छोड़ जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed