{"_id":"59fcabfc4f1c1b6a678b9408","slug":"101509731324-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सुरहा मोड़ के पास अनियंत्रित जीप पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को भदौरा समुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिहार प्रांत के रामपुर से कुछ लोग सवारी गाड़ी से देवल से दिलदारनगर बाजार जा रहे थे। अभी जीप सुरहा मोड़ के पास पहुंची ही थी कि दिलदारनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से भीड़त होने से बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना में बिहार प्रात के कैमूर जनपद भभुआ थाना क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी गिरिजा देवी (45), आशा पांडेय (18), रूपा देवी (48) और देवल गांव निवासी योद्धा देवी (40) सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि जीप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।