फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसानो के ऋृण माफ करने की कवायद शुरू

किसानो के ऋृण माफ करने की कवायद शुरू

Sat, 28 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
किसानो के ऋृण माफ करने की कवायद शुरू
मुहम्मदाबाद। ऋण मोचन योजना 2017 के तहत साधन सहकारी समितियों के एनपीए ऋणी किसानों के ऋण माफ करने की कवायद शुरू की गई है। ऋणी सदस्यों का डाटा एनआईसी के पोर्टल पर लोड किए जाने के बाद उसकी सूची क्षेत्रीय लेखपालों को सत्यापन के लिए सौंप दी गई है।
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के तहत पहले चरण में गैर एनपीए ऋणी किसानों के एक लाख रुपये तक का कर्जा सरकार की तरफ से माफ किया गया। माफी का प्रमाण पत्र जगह-जगह समारोह आयोजित कर वितरित किया जा रहा है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने सहकारी समितियों के एनपीए ऋणी किसानों का कर्जा माफ करने का निर्णय लिया। प्रदेश मंत्रीमंडल ने निर्णय लिया कि सहकारी समितियों के ऋणी किसानों के एनपीए ऋण के मूलधन का 75 प्रतिशत सरकार देगी। शेष 25 प्रतिशत मूलधन एवं ब्याज की धनराशि बैंक की ओर से दी जाएगी। पहले यह सुविधा सिर्फ सहकारी समिति के सदस्यों को दी जाएगी। उसके बाद राष्ट्रीयकृत बैंकों के एनपीए ऋण पर निर्णय लिया जाएगा। इसी के तहत जिले के लगभग 23 हजार एनपीए ऋण वाले किसानों की सूची एनआईसी के पोर्टल पर लोड कराने के बाद सूची संबंधित लेखपालों को सत्यापन के लिए सौंप दी गई है। लेखपाल किसानों के खेतों का सत्यापन करेंगे और लघु एवं सीमांत कृषकों से शपथ पत्र लेकर ऋणमाफी की संस्तुति करेंगे। बड़े कृषकों का ऋण माफ नहीं हो सकेगा। अपर जिला सहकारी अधिकारी मुहम्मदाबाद राधेश्याम सिंह ने कहा कि सहकारी समितियों के एनपीए ऋणी किसानों के ऋण माफी की प्रक्रिया चल रही है। ऋणी किसान लेखपालों से मिलकर अपना शपथ पत्र प्रस्तुत कर दे तभी उनका ऋण माफ हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed