फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   व्यर्थ नहीं जाएगा जयराम सिंह का संघर्ष

व्यर्थ नहीं जाएगा जयराम सिंह का संघर्ष

Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
व्यर्थ नहीं जाएगा जयराम सिंह का संघर्ष

विज्ञापन
कासिमाबाद। पूर्व विधायक एवं भाकपा राज्य काउंसिल के सदस्य जयराम सिंह ने जीवन भर शोषितों, दलितों एवं दबे-कुचले लोगों के लिए संघर्ष किया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। यह बातें पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव ने बुधवार को थाना पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही।

उन्होंने कहा कि जयराम सिंह के निधन से अखिल भारतीय किसान सभा के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को बहुत ही बड़ी क्षति हुई है। इस खालीपन को कोई पूरा नहीं कर सकता है। उनके संघर्षों को याद करते हुए पूर्व विधायक ने कहा की जयराम सिंह हमेशा संघर्षों के नेता रहे हैं। प्रो. केएन सिंह ने कहा कि गाजीपुर ने एक संघर्षशील विचारक नेता खो दिया है। भाकपा के जिला सचिव अमेरिका यादव ने कहा कि जयराम सिंह के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। यह कमी पार्टी को हमेशा खलेगी।
विज्ञापन


इससे पहले स्व. सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में कमलाशंकर यादव, सह सचिव जनार्दन राम, डॉ. रामबदन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामायण यादव, हृदयनारायण यादव, किसान सभा के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, ब्लाक प्रमुख सदर आलोक कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष भयंकर सिंह, राणाविजय राजभर, रामभुवन दुबे, अवधेश भारती, बृजभान सिंह बघेल, दीनानाथ सिंह, राजदेव यादव, भोला खान, सुनील मिश्रा, बंशी मास्टर, उदयशंकर यादव, शमीम अहमद, इकबाल अहमद, उदयशंकर सिंह, रामलाल पांडेय, संजय कुमार एवं राजेश सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सीताराम सिंह एवं संचालन किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed