फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रदेश में नहीं रह गया है कानून का राज

प्रदेश में नहीं रह गया है कानून का राज

Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में नहीं रह गया है कानून का राज
गाजीपुर। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को तुलसीसागर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें 6 अक्तूबर को आयोजित औड़िहार मार्च की तैयारी पर प्रमुख रूप से बातचीत की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। जिले में अपराध की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। औड़िहार मुसहर बस्ती में आगजनी-फायरिंग करने वालों बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। कहा कि अगर पुलिस प्रशासन की ओर से कारगर कदम नहीं उठाया गया तो पार्टी प्रतिरोध संघर्ष तेज करते हुए 6 को औड़िहार और इसके बाद दिलदारनगर थाना का घेराव कर इस सवाल को उठाएगी। बैठक में योगेंद्रप्रताप भारती, राजेश बनवासी, सत्येंद्र कुमार, अमरनाथ, मोती प्रधान, कमलाकर राम, नंदकिशोर बिंद, चंद्रावती देवी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामप्रवेश कुशवाहा ने की।
विज्ञापन


कलमबंद हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील
गाजीपुर। आशा बहू वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सिटी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को हुई। इसमें वक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की। नगीना प्रजापति और लालसा गुप्ता ने कहा कि एकता में बल होता है। एकजुट होकर आशा बहुओं को आगे आना होगा। इस अवसर पर कांति, सरोज, विजयलक्ष्मी, मालती, माला, ललिता, सुनीता, शर्मा देवी, दीप-ा, शशि, शीला, रीना आदि उपस्थित थी। अध्यक्षता रामजन्म प्रजापति और संचालन माला देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed