{"_id":"5970edf64f1c1b897e8b4739","slug":"101500573174-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी कटौती बढ़ा रही लोगों की परेशानी 17-31-00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी कटौती बढ़ा रही लोगों की परेशानी 17-31-00
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विद्युत परियोजनाओं में फाल्ट की वजह से जिले को 1700 मेगावट कम बिजली मिल रही है। इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया। मंगलवार की रात से विभाग की तरफ से इमरजेंसी कटौती की जा रही है। बुधवार दिन में जहां पांच घंटे की कटौती की गई, वहीं रात में पौने 9 से पौने 11 बजे तक इमरजेंसी कटौती की गई। इसकी वजह से गर्मी के कारण शहरवासी परेशान रहे।
जल विद्युत परियोजनाओं में सिल्ट आने चंपा कुरुक्षेत्र लाइन में गड़बड़ी की वजह से 17 सौ मेगावाट की कमी आ गई है। इससे मंगलवार की रात की बिजली किल्लत उत्पन्न हो गई है। शहर के साथ ही ग्रामिण क्षेत्रों में घंटों कटौती हो रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिन में दो शिफ्टों में चार घंटा की कटौती की गई है। रात में आपूर्ति ठप होने के कारण गर्मी से लोगों की दिक्कत और भी बढ़ गई है। उलझन के बीच लोग बिजली आने का इंतजार करने लगे। अधिकारियों का फोन मिलाने के साथ ही कई लोग लाइन का पता करने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए। अधिकांश लोग खाना के लिए लिए बिजली का इंतजार कर रहे थे। रात पौने 11 बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि रात में पौने नौ से पौने ग्यारह बजे तक कंट्रोल से इमरजेंसी कटौती की गई थी।