{"_id":"56e6ead84f1c1b2f0c8b4568","slug":"students-involved-in-math-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के सवालों में उलझे स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के सवालों में उलझे स्टूडेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड दे रहे स्टूडेंट्स के लिए सोमवार का दिन भारी रहा। गणित के उलझे सवालों ने स्टूडेंट्स को खूब उलझाया। पेपर लैंदी था, जिस वजह से भी स्टूडेंट्स को पेपर सॉल्व करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
पेपर देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स का कहना था कि जिसने गेस पेपर और बुक्स से तैयारी की है, उसे ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के तहत सोमवार को 12 वीं का गणित का पेपर था।
विज्ञापन
पूर्व के पेपर की तरह गणित का पेपर टफ आया। कई प्रश्न ऐसे थे जो काफी घुमाकर पूछे गए थे। स्टूडेंट्स ने बताया कि पेपर काफी लैंदी भी था। एग्जाम हॉल में जब पेपर हाथ में आया तो सबसे पहले पूरे पेपर को पढ़ा गया।
विज्ञापन
कई पार्ट काफी टफ थे। जिन्हें बाद में किया गया। पहले जो आसान प्रश्न थे उस सॉल्व किया गया। डाइग्राम वाले प्रश्नों में ज्यादा दिकक्तें आई। जितने मार्क्स की उम्मीद कर रहे हैं उससे कम ही आएंगे।