फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghaziabad News ›   jai shiv shanker gunje shivalaya

जय शिव शंकर से गूंजे शिवालय

Sun, 06 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
jai shiv shanker gunje shivalaya
मं‌दिर - फोटो : अमर उजाला

शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं। दूधेश्वरनाथ सहित महानगर के सभी शिव मंदिर को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। दूधेश्वरनाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच रात बारह बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया।

विज्ञापन


महंत नारायण गिरी द्वारा जलाभिषेक व पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। मंदिर में जलाभिषेक करने को रात बारह बजे से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


दूधेश्वरनाथ मंदिर में रविवार को दिन भर सजावट का काम चलता रहा। दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर महाशिवरात्रि के लिए फूलों और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। मंदिर की व्यवस्था का जायजा लेने केलिए रविवार को एसडीएम नितिन मदान, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रह्मदेव सिंह याव, सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह यादव मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने बताया कि मंदिर को तीन टन फूलों से सजाया गया है। मीडिया प्रभारी सांवलाराम सुथार ने बताया कि मंदिर में रात बारह बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ।


इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त सुबह चार बजे शृंगार के बाद भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। महाआरती के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर के साथ ही जलाभिषेक के लिए नेहरू नगर शिव मंदिर, कविनगर स्वयं भू शिव मंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed