{"_id":"56e599624f1c1b35408b456b","slug":"finished-work-the-bank-will-be-closed-for-five-days-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपटा लें काम, अगले हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे बैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपटा लें काम, अगले हफ्ते पांच दिन बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के त्योहारी सीजन में बैंक संबंधी कार्य इसी सप्ताह निपटा लें तो सही रहेगा। दरअसल अगले सप्ताह बैंकिंग कार्य के लिए सिर्फ दो दिन का समय मिलेगा। होली यानी 23 मार्च से लेकर रविवार 27 मार्च तक बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। पांच दिन लगातार बैंक अवकाश केचलते एटीएम में भी कैश का संकट छा सकता है।
विज्ञापन
बैंकों में लगातार लंबी छुट्टी पड़ने से ग्राहकों के साथ व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
सिंडिकेट बैंक के एजीएम असद ने बताया कि बैंकों में छुट्टियों का दौर 23 मार्च से शुरू होगा। होली पर 23 और 24 मार्च को छुट्टी रहेगी। अगले दिन 25 मार्च को गुड फ्राइडे है। माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक 26 मार्च को भी बंद रहेंगे। इसके बाद रविवार को भी सरकारी छुट्टी रहती है।
विज्ञापन
इस तरह से बैंक लगातार पांच दिन तक बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को स्थिति से अवगत कराने के लिए बैंकों के नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन