फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   expiry date stamped on food packets

जनता खाने के पैकेट पर लगने लगी एक्सपायरी डेट की मुहर

Thu, 10 Mar 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 10 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
 expiry date stamped on food packets
खाना - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन पर बिना एक्सपायरी डेट के बिक रहे जनता खाने की खबर से बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर वेंडरों, दुकानदारों और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


डीटीएम ने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ जब निरीक्षण किया तो जनता खाने के डिब्बे पर एक्सपायरी डेट के साथ दुकान की स्टैंप भी लगी मिली। डीटीएम ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि  खाने के डिब्बे पर डेट के साथ-साथ उसके तैयार किए जाने के समय का भी उल्लेख किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सीएमआई को इस पर लापरवाही बरतने वाले वेंडरों और दुकानदारों पर जुर्माना लगाने को कहा है। बता दें कि स्थानीय स्तर पर जनता खाना पैक कर बेचा जाता है। ऐसे में रेलवे अधिकारियों ने डिब्बे पर एक्सपायरी डेट की मुहर या पेन से डेट डालना अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद अमर उजाला द्वारा बुधवार को की गई पड़ताल में पता चला कि जनता खाने के पैकेट पर एक्सपायरी डेट की मुहर नहीं लगाई जा रही थी। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को प्रकाशित हुई खबर से वेंडर और आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


डीटीएम डीके चोपड़ा और एसएस केएल शुक्ला ने टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर तीन और चार का निरीक्षण किया तो सभी खाने के डिब्बों पर डेट और मुहर लगी मिली। इस पर डीटीएम ने सभी वेंडरों और दुकानदारों को डेट के साथ समय डालने के निर्देश भी दिए। और सीएमआई को लापरवाही बरतने वाले वेंडरों और दुकानदारों पर जुर्माना लगाने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed