{"_id":"56e9a9ca4f1c1b10758b4803","slug":"young-man-opened-the-bag-it-came-alive-zombies","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाश समझ बोरे को खोला...निकला जिंदा युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाश समझ बोरे को खोला...निकला जिंदा युवक
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार दो युवकों ने मंगलवार रात एक युवक को अगवा कर बेहोश कर दिया और बोरे में बंद कर रेलवे ट्रैक के पास फेंककर भाग गए। बुधवार सुबह बोरे में शव होने की आशंका के चलते लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें से जिंदा युवक निकला।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवक ने मामले में तहरीर देने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के विवाद का लग रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच का विवाद कोतवाली में भी पहुंचा था।
विज्ञापन
युवक कालू (23) देवेंद्रपुरी नई कालोनी का रहने वाला है। एसआई जितेंद्र बालियान ने बताया कि बुधवार सुबह हापुड़ रोड रेलवे फाटक के पास बोरे में किसी के होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर बोरी खोली गई तो उसमें से एक युवक निकला।
विज्ञापन
कालू ने बताया कि मंगलवार रात निवाड़ी रोड पर उसे बाइक सवार दो युवक मिलें थे, जो उसे बाइक पर हापुड़ फाटक के पास ले आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया था। एसआई का कहना है कि युवक ने मामले में किसी के विरुद्घ भी तहरीर देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।