{"_id":"56e6e7164f1c1b530b8b456b","slug":"the-wife-was-threatening-divorce-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले को मारने की धमकी देकर पत्नी को दिया तलाक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले को मारने की धमकी देकर पत्नी को दिया तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
तलाक
- फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र की एक कालोनी में वकील पति ने साले को जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को जबरन तलाक दे दिया। यह भी आरोप है कि पति ने जबरन अपने बेटे का गोदनामा अपनी बहन के नाम करा दिया। पीड़िता सोमवार दोपहर थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में लोनी निवासी युवती की शादी नगर की एक कालोनी में हुई थी। दिल्ली की एक कोर्ट में पति और ननद वकील हैं। महिला का आरोप है कि पति ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती उससे तलाकनामे पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन
यही नहीं उसके बेटे का गोदनामा भी ननद के नाम करा दिया। आरोप है कि महिला ने मायके जाने की बात कही तो पति ने कमरे में बंधक बनाकर उसे शारीरिक यातनाएं दीं। महिला ने पति पर उसे नशे के इंजेक्शन देेने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने किसी तरह सूचना अपने मायके पहुंचाई। इसके बाद महिला को परिजन अपने घर ले गए। एसओ सुबोध सक्सेना का कहना है कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन