{"_id":"56e85f134f1c1b76478b4577","slug":"bsnl-sim-societies-will-be-in-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर सोसायटियों में दिए जाएंगे बीएसएनएल के सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर सोसायटियों में दिए जाएंगे बीएसएनएल के सिम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल को घर-घर तक पहुंचाने के लिए विभाग अब हाईराइज बिल्डिंग वाली सोसायटीज में कैंप लगाकर लोगों को बीएसएनएल नंबर दिए जाएंगे। इसके लिए बीएसएनएल अधिकारी आरडब्ल्यूए पदाधिकारी से बात कर बैठक की तारीखें तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
एजीएम मार्केटिंग यूबी शाक्या ने बताया कि अब तक राजनगर एक्सटेंशन के पामकोर्ट आशियाना और मोहनगर के सेवियर सोसायटी में इस तरह के कैंप लगाए गए हैं। कैंप में लोगों का अच्छा रिस्पांस रहा।
विज्ञापन
ऐसे में विभाग ने तय किया है कि राजनगर एक्सटेंशन और क्र ॉसिंग्स रिपब्लिक की अलग-अलग सोसायटी में आरडब्ल्यूए के सहयोग से वीकेंड पर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक्सटेंशन में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या देखते हुए दो एक्सचेंज पहल से है और अब तीसरा एक्सचेंज लगाने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोग बीएसएनएल नंबर के प्रति जागरूक हैं और कैंप में मन मुताबिक नंबर छांटने को मिल जाता है। ऐसे में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या इन सोसायटीज में बढ़ने की प्रबल संभावना है।
उन्होंने बताया कि सोसायटी में अक्सर लोग अपने फ्लैट संख्या और गाड़ी संख्या से मिलता-जुलता नंबर लेना पसंद करते हैं। बीएसएनएल के पास उपभोक्ताओं को उनका मनपसंद नंबर देने का विकल्प भी है।
ऐसे में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाना आसान हो गया है। इसके लिए बीएसएनएल के कर्मचारी सोसायटी में पहले आरडब्ल्यूए से संपर्क करते हैं इसके बाद उनके सुविधानुसार शनिवार, रविवार को कैंप लगाया जाता है।