{"_id":"19531","slug":"Ghaziabad-19531-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान गिरा, लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान गिरा, लोग बाल-बाल बचे
Ghaziabad
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। मोहल्ला संतपुरा स्थित गली नंबर आठ निवासी महेश सिंह के पड़ोसी ने शनिवार की शाम घर में निर्माण कराने के लिए नींव खोदी थी। पड़ोसी ने नींव महेश के घर की दीवार के ठीक नीचे खोद दी। रविवार की सुबह अचानक महेश के घर का एक हिस्सा जमींदोज हो गया। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे। जिससे लोग बच गए। पीड़ित महेश ने बताया कि मलबे में कार और अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन