फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वाजपेयी से सीबीआई को मिले कई सुराग

वाजपेयी से सीबीआई को मिले कई सुराग

Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में आरोपी यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक से पूछताछ में कई अहम सुराग लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक इन सुरागों के आधार पर सीबीआई जल्द कई अधिकारियों पर शिकंजा कसेगी। पूर्व निदेशक अभय कुमार वाजपेयी दो दिन के रिमांड पर हैं। सोमवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर सीबीआई वाजपेयी को कोर्ट में पेश करेगी। एनआरएचएम घोटाले में यूपीएसआईसी के पूर्व निदेशक वाजपेयी के खिलाफ सीबीआई ने अब तक तीन मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में वाजपेयी को अंतरिम जमानत मिली थी। वाजपेयी ने 11 जून को पेशी के दौरान खुद को दो अन्य दर्ज मामलों (एफआईआर संख्या आरसी-1ए और आरसी-3ए) में सरेंडर करने की बात कही तो, सीबीआई ने पूछताछ की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। कोर्ट की अनुमति से उसी दिन सीबीआई ने बाबू के कमरे में ही वाजपेयी से करीब पौने दो घंटे पूछताछ की थी। कोई नतीजा न निकलने पर सीबीआई ने वाजपेयी को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में याचिका दी। बहस के बाद कोर्ट ने अभय वाजपेयी को 16 दोपहर से 18 जून दोपहर तक पूछताछ के लिए पीसी रिमांड पर भेज दिया था। सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में वाजपेयी ने कई ऐसी अहम बातें सीबीआई को बताई हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई इस सप्ताह कुछ अन्य को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed