फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   wild animal hunter

फिर उजागर हुआ शिकारियों का संजाल

Sun, 17 Jan 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी जिले फतेहपुर की सीमा पर शिकारियों के जाल में लकड़बग्घे के फंसने के बाद एक बार फिर वन्यजीवों का अवैध शिकार किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



मालूम हो कि रिंद, पांडु, दक्षिणी नोन और यमुना नदियों के किनारे जहां-तहां बचे थोड़े जंगली इलाकों में हिरण, जंगली सुअर, भेड़िया, लकड़बग्घा, वनबिलाव, बिज्जू, अजगर, खरगोश, सियार और लोमड़ी जैसे वन्यजीव निवास करते हैं। कीमती खाल और मांस के लालच में शिकारी मौका पाते ही निशाना बना लेते हैं।

वन्यजीवों के शिकार पर प्रतिबंध के चलते चोरी-छिपे शिकार हो रहा है। शाम होते शिकारी जाल बांधते हैं, रात में भोजन की खोज में जाल में फंस जाते हैं। वन्यजीवों के साथ जलजीवों का शिकार तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन


नदियों और जलाशयों से मछली पकड़ने की आड़ में शिकारी कछुआ, केकड़ा, मेढक और यमुना नदी में पाई जाने वाली डाल्फिन तक का शिकार कर रहे हैं।

यमुनातटवर्ती गावों के निवासियों ने बताया कि 20 साल पहले तक यमुना नदी में बड़ी संख्या में सूंस अथवा सुसुआर (डाल्फिन) पाई जाती थीं। स्थानीय शिकारियों ने धीरे-धीरे विलुप्त की श्रेणी में पहुंचा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed