फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   When the commotion on the bank of the influential persons in need

रसूखदारों को नोट देने पर जरूरतमंदों का बैंक पर हंगामा

Tue, 29 Nov 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Nov 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
When the commotion on the bank of the influential persons in need
बारा बीओबी शाखा में कैश न मिलने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमप उजाला
नोटबंदी के बाद हुई किल्लत अब जरूरतमंदों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सोमवार को अकबरपुर कोतवाली के बारा गांव स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में सुबह से लोग लाइनों में खड़े रहे। शाम को बैंक में कैश पहुंचने के बाद सिर्फ रसूखदारों पर नजरें इनायत हुई। इससे लाइनों में घंटों से खड़े लोगों का धैर्य टूट गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। मंगलवार से नियमानुसार कैश वितरण के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन

 


सोमवार को बारा गांव स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में बड़ी संख्या में लोग सुबह से कतारों में खड़े हो गए, लेकिन बैंक में कैश न होने पर वितरण नहीं हो सका। बैंक कर्मियों ने शाम को कैश आने पर बांटे जाने का आश्वासन दिया था। शाम को कैश आने के बाद बैंक कर्मियों के चहेतों व रसूखदारों को वरीयता दी गई। इस पर सुबह से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोग सभी को कतार के अनुसार रुपये देने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन

 


रुपये निकालने पहुंची विमला, सुभद्रा, महमूद आलम आदि ने बताया कि वह तीन-चार दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। बैंक कर्मी कभी दोपहर तो कभी शाम को रुपये देने की बात कहते हैं, लेकिन जरूरतमंदों को रुपये नहीं दिए जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

हंगामे की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि बैंक के शाखा प्रबंधक से बात की गई है। उन्होंने मंगलवार को समयावधि में रुपये दिए जाने की बात कही है। ग्रामीणों को शांत कराया दिया है। 



बताते चलें कि बीते आठ नवंबर को प्रधानमंत्री की ओर से 500 व 1000 के नोट बंद करने की घोषणा के बाद से बैंकों से लेकर एटीएम मशीनों में सुबह से लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोग भोर से भूखे-प्यासे रहकर घंटों लाइन में लगकर नोट बदलने व जमा करने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं, लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। 



जितना कैश बैंक में आता है। उतना बंट गया है। बैंक में महिला कैशियर होने के चलते निर्धारित समय के बाद नहीं रोका जा सकता है। शाम 4:30 बजे तक कैश बांटा गया है। 
- आशीष अग्रिहोत्री (शाखा प्रबंधक बैंक आफ बड़ौदा बारा शाखा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed