फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   the IG investigated NIA track

एनआईए के आईजी ने ट्रैक की जांच की

Fri, 03 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात Updated Fri, 03 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
the IG investigated NIA track
ट्रेन हादसे की जांच करते एनआईए के आईजी
रेल हादसे की जांच में दूसरी बार गुरुवार को एनआईए के आईजी आलोक मित्तल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। वह पुखरायां स्टेशन से पैदल जांच करते हुए दुर्घटनास्थल तक पहुंचे।  
विज्ञापन

पुखरायां स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर इंदौर-पटना एक्सप्रेस 20 नवंबर की भोर पहर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पहले इसकी जांच रेलवे के संरक्षा आयुक्त पीके आचार्य ने की।
विज्ञापन


बिहार में पकड़े गए मोतीलाल पासवान के कबूलनामे से रेल हादसे में आतंकी साजिश की बात सामने आई। अब एनआईए इसकी जांच कर रही है। 28 जनवरी को आईजी ने दो घंटे तक दुर्घटनास्थल की जांच की थी। अगले दिन भीस्टेशन पर गोपनीय जांच कक्ष बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन क्षेत्रीय लोगों और रेलकर्मियों से पूछताछ की गई। टीम के सदस्य दुर्घटनास्थल के इर्दगिर्द भी नजर रखे रहे। दुर्घटनास्थल की भौगोलिक जानकारी भी की गई। टीम ने कस्बे में भी घूमकर जांच की। गुरुवार की दोपहर अचानक स्टेशन पर पहुंचे एनआईए के आईजी गोपनीय जांच कक्ष में लगभग एक घंटे रहे। इसके बाद वह टीम के साथ स्टेशन के प्लेटफार्म-1 से पैदल पटरियों से गुजरते हुए दुर्घटनास्थल पहुंचे। वहां रुककर बदली गई पटरी को भी देखा।


वापस होकर फिर एक निशान तक पहचान करने गए। आईजी शाम को करीब पांच बजे तक घटनास्थल पर रुके। टीम के साथ जीआरपी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed